फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मेक इन इंडिया नहीं, बल्कि मेक बाई इंडिया बनना है

Mon, 10 Jul 2023 12:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक, प्रमुख अर्थ शास्त्री व स्वदेशी चिंतक डाॅ. अश्विनी महाजन ने कहा कि जल्द ही भारत 10 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। दुनिया के अनेक छोटे छोटे देश भारत के नेतृत्व में समृद्ध होंगे। भारत को आत्मनिर्भर बनाने की बुनियाद 2014 में रखी जा चुकी है। अब हमें मेक इन इंडिया नहीं, बल्कि मेक बाई इंडिया बनना है।
विज्ञापन
स्वदेशी जागरण मंच - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में चामड़ गेट स्थित नई धर्मशाला में सेमिनार का आयोजन किया गया। मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक, प्रमुख अर्थ शास्त्री व स्वदेशी चिंतक डाॅ. अश्विनी महाजन ने कहा कि जल्द ही भारत 10 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। दुनिया के अनेक छोटे छोटे देश भारत के नेतृत्व में समृद्ध होंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने की बुनियाद 2014 में रखी जा चुकी है। अब हमें मेक इन इंडिया नहीं, बल्कि मेक बाई इंडिया बनना है। इससे देश के युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस मौके पर जितेंद्र वर्मा को मंच का नगर संयोजक मनोनीत किया गया।

अध्यक्षता नन्नूमल गुप्ता ने की। सेमिनार में प्रांत सह संयोजक मनोज अग्रवाल, प्रांत समन्वयक ऋषि बंसल, स्वाबलंबी भारत अभियान की महिला समन्वयक डॉ. इंदु वार्ष्णेय, बुद्धसेन आर्य, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, पूर्व सांसद लालबहादुर रावल, संतराज, दुर्गेश गुप्ता, पीपी सिंह, तरुण पंकज, हरीश वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें