फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आज एसडीएम से प्रधानाचार्य की शिकायत करेंगे स्टाफ सदस्य

Mon, 10 Jul 2023 12:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरसान के जीएसएएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने स्टाफ पर मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि स्टाफ के सदस्यों ने आरोपों से इंकार किया है। प्रधानाचार्य ने इस बारे में शिकायत कोतवाली पुलिस को दी है। विद्यालय स्टाफ के सदस्य भी सोमवार को प्रभारी कंट्रोलर एवं एसडीएम सदर को पूरे मामले से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन



शनिवार को जीएसएएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैलाशचंद्र ने एक शिकायत थानाध्यक्ष मुरसान और एसडीएम सदर को दी थी। उन्होंने कहा था कि शनिवार को जब वह विद्यालय का निरीक्षण कर रहे थे। तभी स्टाफ ने आकर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। स्टाफ का आरोप है कि प्रधानाचार्य अपनी मनमानी करते हैं। खुद देर से आते हैं और समय से पहले ही विद्यालय छोड़ देते हैं। हर बार एससी एसटी एक्ट के मामले में फंसाने की धमकी देते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें