आगरा बाईपास रोड स्थित मदरसा मिस्बाह-उल-उलूम में जश्न-ए-आजादी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रबंधक हाजी मुस्तफा ने ध्वजारोहण किया।
मदरसे के छात्रों ने देशभक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्ताँ हमारा गीत का सामूहिक गान कर सभी का मनमोह लिया। मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र अग्रवाल का स्वागत किया गया।
लोगों की मांग पर विधायक ने मदरसे के लिए पक्का रास्ता बनवाने व हैंडपंप लगवाने का आश्वासन दिया। अध्यक्षता हाजी खलील व संचालन बाबू जफरूद्दीन कुरैशी ने किया।
ब्लॉक प्रमुख विनीत गुप्ता, डा. बनी सिंह, मो. रमजान, शेर मुहम्मद, चौधरी निजामुद्वीन, मजीद मुल्लाजी आदि मौजूद रहे।