फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: समाधान दिवस में लेखपाल से अभद्रता, महिला सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज

Sun, 27 Jul 2025 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

समाधान दिवस में दो पक्ष जमीन के बंटवारे के विवाद की शिकायत लेकर पहुंचे। वहां दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। काफी देर तक दोनों पक्षों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान दोनों पक्षों ने लेखपाल के साथ अभद्रता कर दी।
विज्ञापन
चंदपा कोतवाली - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली चंदपा पर 26 जुलाई को आयोजित थाना दिवस में कुछ लोगों पर लेखपाल के साथ अभद्रता करने का आरोप है। पुलिस ने महिला सहित पांच लोगों को शांति भंग के तहत पाबंद किया है।

विज्ञापन


समाधान दिवस में गांव नगला दना के दो पक्ष जमीन के बंटवारे के विवाद की शिकायत लेकर पहुंचे। वहां दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। काफी देर तक पुलिस और राजस्व विभाग के लोगों ने दोनों पक्षों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान दोनों पक्षों ने लेखपाल योगेंद्र सिंह के साथ अभद्रता कर दी।

पुलिस ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। पुलिस ने एक पक्ष से राजकुमार, गणपति व कुसुमा देवी तथा दूसरे पक्ष से लोकेश उर्फ बंटी व मनोज को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें