फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: कनिष्ठ सहायक से अभद्रता, कुर्सी उठाकर हमला करने वाला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी निलंबित, बनी जांच कमेटी

Sat, 25 Apr 2026 10:24 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

संदीप कुमार कक्ष संख्या आठ में विभागीय कार्य कर रहे थे, तभी नरेंद्र कुमार सिंह अचानक उनके कमरे में घुस आए। उन्होंने आते ही गालियां देना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने जूता उतारकर मारने की कोशिश की। कार्यालय में रखी कुर्सी उठाकर जान से मारने की नीयत से प्रहार किया।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय हाथरस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 24 अप्रैल को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने कार्यालय के भीतर घुसकर एक कनिष्ठ सहायक के साथ न केवल अभद्रता की, बल्कि कुर्सी उठाकर हमले का प्रयास भी किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी बीएसए शशिवाला ने आरोपी कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन


कनिष्ठ सहायक संदीप कुमार ने शिकायत में कहा है कि 24 अप्रैल की सुबह लगभग 11:46 बजे नरेंद्र कुमार सिंह (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, संविलियन विद्यालय नगला बिहारी, सहपऊ) ने एक अन्य कर्मचारी के फोन के माध्यम से उनसे बात की और फोन न उठाने पर आपत्ति जताते हुए अभद्र टिप्पणी की। दोपहर लगभग 02:40 बजे जब संदीप कुमार कक्ष संख्या आठ में विभागीय कार्य कर रहे थे, तभी नरेंद्र कुमार सिंह अचानक उनके कमरे में घुस आए । 

आरोप है कि उन्होंने आते ही गालियां देना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने उन्हें जूता उतारकर मारने की कोशिश की। कार्यालय में रखी कुर्सी उठाकर जान से मारने की नीयत से प्रहार किया। अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। शिकायत के मुताबिक नरेंद्र कुमार सिंह ने केवल कनिष्ठ सहायक ही नहीं, बल्कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) के लिए भी अत्यंत अमर्यादित और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इस पूरी घटना की पुष्टि कार्यालय में लगे सीसीटीवी की फुटेज से भी हुई है। 
विज्ञापन


प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शशिबाला ने आरोपी नरेंद्र कुमार सिंह को दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें प्राथमिक विद्यालय महौ संख्या एक से संबद्ध किया गया है। मामले की विस्तृत जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की गई है, जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी भुवन प्रकाश और लक्ष्मीकांत को नामित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें