फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मां से की अश्लील हरकत, विरोध करने पर बेटी सहित पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को कुछ युवकों ने एक महिला को बुरी नीयत से पकड़ कर उसके साथ अश्लील हरकत की। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता और उसकी बेटी को गली-गलौज करते हुए पीटा। पीड़िता ने कोतवाली चंदपा में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाना चंदपा में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि शुक्रवार को गांव के ही एक युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत की। जब पीड़िता ने आरोपी युवक की उसके घर जाकर शिकायत की तो चार नामजद युवकों ने गाली-गलौज की। विरोध किया तो आरोपियों ने उरे और उसकी बेटी को पीटा। शोरगुल होने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें