महिला के घर के सामने सरकारी पंप सेट रखा है। पंप सेट चलने से वहां पानी फैल जाता है, जिससे परिवार को काफी परेशानी होती है। महिला ने कई बार पंप सेट हटाने के लिए कहा, लेकिन आरोपियों ने उसे नहीं हटाया।
घर के सामने लगे पंप सेट को हटाने की कहने पर आरोपियों ने महिला के साथ अभद्रता की। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सरौठ निवासी धर्मेंद्र सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि उनके घर के सामने सरकारी पंप सेट रखा है। पंप सेट चलने से वहां पानी फैल जाता है, जिससे परिवार को काफी परेशानी होती है। उन्होंने कई बार पंप सेट हटाने के लिए कहा, लेकिन आरोपियों ने उसे नहीं हटाया।
27 मई की रात करीब आठ बजे गांव के योगेश, भरत और देवेश कथित रूप से शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। उस समय घर पर उनकी पत्नी और छोटे बच्चे मौजूद थे। पत्नी के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की। जब वह मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। पीड़ित ने बताया कि धमकी की रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।