इस समय जिले में बुखार का प्रकोप है। आए दिन बुखार के मरीज सामने आ रहे हैं। इस बीच डेंगू और मलेरिया का खतरा मंडरा रहा है। डेंगू और मलेरिया का प्रकोप बढ़ते ही नारियल पानी की मांग बढ़ जाती है। प्लेटलेट्स गिरने पर चिकित्सक मरीजों को नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं। माना जात है कि प्लेटलेस्स बढ़ाने में नारियल पानी काफी सहायक होता है।
जिम करने वाले युवा कर खूब पीते हैं नारियल पानी
जिम जाने वाले युवा नारियल पानी खूब पीते हैं। उनका मानना है कि नारियल पानी से उन्हें तुरंत एनर्जी मिलती है। नारियल पानी पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होत है। गर्मी के मौसम में युवा खूब नारियल पानी पीते हैं।
बाजार में पैकेट बंद नारियल पानी भी है उपलब्ध
इस समय बाजार में पैकेट बंद नारियल पानी भी उपलब्ध है। युवा इसे भी खूब पसंद कर रहे हैं। युवा प्यास बुझााने के लिए इसे खूब इस्तेमाल कर रहे हैं।
नारियल पानी में उचित मात्रा में विटामिन, मिनरल्स होते हैं। एंटीआक्सीडेंट्स, अमीनो-एसिड, एंजाइम्स, बी-काम्प्लेक्स विटामिन, विटामिन-सी मौजूद होते हैं। नारियल पानी पीने से इम्यून सिस्टम बेहतर तरीके से काम करता है। शरीर हाइड्रेट रहता है और ग्लूकोज का स्तर भी नार्मल रहता है। नारियल पानी में एंटी-बैक्टीरियल व एंटी-वायरल गुण मौजूद होते हैं। ये शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करने के साथ कई तरह के इंफेक्शन से भी सुरक्षित रखता है। ब्लड प्रेशर नार्मल रहता है। वजन भी कम करता है। - पारूल, डायटीशियन, बागला जिला अस्पताल