फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड के साथ गर्म हुआ बाजार: कम बिजली की खपत वाले हीटर-ब्लोअर की बढ़ी मांग, ऑटो कट ऑफ मांग रहे ग्राहक

Sat, 29 Nov 2025 11:56 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ग्राहक इस बार विशेष रूप से कम बिजली खपत वाले हीटर-ब्लोअर की खरीद को प्राथमिकता दे रहे हैं। एलईडी हीटिंग तकनीक, पीटीसी एलिमेंट वाले हीटर, ऑटो कट-ऑफ और मल्टी सेफ्टी फीचर युक्त मॉडल तेजी से बिक रहे हैं।
विज्ञापन
सादाबाद के मुख्य बाजार में एक दुकान पर सजे इलेक्ट्रॉनिक हीटर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दी के साथ ही हाथरस बाजार में हीटर और ब्लोअर की मांग बढ़ रही है। कई नई डिजायन के हीटर-ब्लाेअर ग्राहकों को लुभा रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि जैसे-जैसे सर्दी बढ़ेगी, इनकी मांग में भी वृद्धि होगी।

विज्ञापन


नगर के जवाहर बाजार, निरंजन बाजार, चौक बाजार, विनोबा नगर चौराहा आदि स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दुकानों पर ग्राहक इस बार विशेष रूप से कम बिजली खपत वाले हीटर-ब्लोअर की खरीद को प्राथमिकता दे रहे हैं। दुकानदारों की मानें तो एलईडी हीटिंग तकनीक, पीटीसी एलिमेंट वाले हीटर, ऑटो कट-ऑफ और मल्टी सेफ्टी फीचर युक्त मॉडल तेजी से बिक रहे हैं।

मध्यम और निम्न आय वर्ग के खरीदार सस्ते क्वार्ट्ज हीटर और ब्लोअर हीटर पसंद कर रहे हैं, जबकि प्रीमियम सेगमेंट में ऑयल-फिल्ड हीटरों की मांग स्थिर बनी हुई है। हीटरों की कीमत 500 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक है। नहाने का पानी गर्म करने के लिए गीजर की बिक्री में भी इजाफा हो रहा है।

इस बार ग्राहक पावर सेविंग मॉडल ही मांग रहे हैं। पहले जहां पारंपरिक कॉइल हीटर ज्यादा बिकते थे, अब लोग ऑयल-फिल्ड और पीटीसी हीटर के बारे में पूछ रहे हैं, क्योंकि ये कम बिजली खाते हैं और सुरक्षित भी होते हैं।-गोविंद शरण अग्रवाल, इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी

विज्ञापन

सर्दी शुरू होते ही बिक्री बढ़ रही है, लेकिन ठंड अभी बहुत कम है। ग्राहक खासकर ऐसे हीटर चुन रहे हैं, जिनमें मल्टीपल हीट सेटिंग और ऑटो कट फीचर हों। बिजली का बिल न बढ़े, यही सबसे बड़ी चिंता होती है।-यूनिस, दुकानदार


इलेक्ट्रॉनिक हीटर और उनके दाम

  • दो रॉड वाला हीटर 500 से 600 रुपये
  • तीन रॉड वाला हीटर 1100 से 1200 रुपये
  • सन हीटर 1000 से 1200 रुपये
  • फैन हीटर 600 से 3000 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें