फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुर्माना बढ़ाने के विरेाध में बंद रखी दुकानें

Thu, 11 Feb 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद। प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा में कृषि उत्पादन मण्डी संशोधन अधिनियम पेश किया गया। अधिनियम के तहत जहां व्यापारियों को कई सुविधाएं दी गयी हैं वहीं मंडी शुल्क की चोरी पर जुर्माने की राशि भी बढ़ा दी गयी है। अभी तक व्यापारियों को मंडी शुल्क की चोरी मे पकडे़ जाने पर अधिकतम 20 हजार रूपए का जुर्माना देना पड़ता था। लेकिन इस अधिनियम के बाद अब उन्हें देय मंडी शुल्क व विकास सेस के योग का कम से कम 10 गुना ज्यादा शुल्क देना पड़ेगा। जुर्माने की राशि बढ़ाने विरोध मे बुधवार को कस्बा बिसावर मे सर्राफा व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखकर व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष जगमोहन चौधरी के नेतृत्व मे प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। वहीं कस्बा सादाबाद में भी कृषि बीज विक्रेताओं ने भी सरकार के निर्णय के खिलाफ अपनी दुकानें बंद रखकर विरोध प्रकट किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें