फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण

Thu, 11 Feb 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सासनी। जिलाधिकारी शमीम अहमद ने बुधवार को कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण से पहले पुलिस गार्द ने डीएम को सशस्त्र सलामी दी। इसके बाद डीएम ने थाने के अभिलेख एवं मालखाने तथा अपराधों के निस्तारण की समीक्षा की। डीएम ने अपराधों की समीक्षा के दौरान थानाध्यक्ष की पीठ थपथपाई। अभिलेखों के रख रखाव एवं मालखाने  में माल मुकदमा तथा हथियारों की सुरक्षा रख रखाव एवं मुकदमों का निस्तारण आदि का निरीक्षण किया। परिसर की सफाई व्यवस्था, हवालात की सफाई एवं रोशनी की व्यवस्था, शौचालय आदि का निरीक्षण किया। कम्प्यूटर कक्ष तथा कम्प्यूटराइज एफआईआर की व्यवस्था का अवलोकन किया। निरीक्षण के बाद डीएम ने बताया कि हाईवे पर स्थित थाना होने के कारण अति महत्वपूर्ण है। सड़क दुर्घटनाएं अधिक हुई है। थाना क्षेत्र मेें लूट हत्या डकैती एवं बलात्कार के संगीन अपराध नहीं हुआ है। कई संगीन वारदातों का खुलासा किया गया है। जनपद में सबसे अच्छा रिकार्ड पाया गया है। अभिलेखों का रख् रखाव बहुत अच्छा पाया है। थाने में खडे़ लावारिस वाहनों के निस्तारण के आदेश दिए गए है। मुकदमों से संबंधित वाहनों के निस्तारण कोर्ट से अनुरोध कर कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें