फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पंजीयन के प्रति घट रहा निर्माण मजदूरों का रुझान

Thu, 01 May 2025 01:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
एक मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाएगा। सरकारी तंत्र एक बार फिर मजदूर हितैषी योजनाओं का ढिंढोरा पीटेगा, लेकिन असल में मजदूरों को इनका लाभ नहीं मिल रहा। यही कारण जिले में पंजीकृत 98 हजार में से 38 हजार ने श्रम विभाग में अपने पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं कराया है।
विज्ञापन

जिले में भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में करीब 98 हजार निर्माण श्रमिक पंजीकृत हैं। इनमें राज मिस्त्री और मजदूरों के अलावा बिजली फिटिंग, लकड़ी का कार्य करने वाले और ईंट भट्ठों पर काम करने वाले भी शामिल हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए शुरुआती दौर में इन मजदूरों ने बड़े उत्साह से पंजीकरण कराए थे, लेकिन योजनाओं का लाभ न मिलने से इनका मोह इससे भंग हो रहा है।
अब नए पंजीकरण तो दूर, पुराने पंजीकृत मजदूर भी अपना नवीनीकरण कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। इसका मुख्य कारण बोर्ड की ओर से वर्तमान में कुछ चुनिंदा योजना ही लागू किया जाना है, जबकि शुरुआती दौर में करीब 21 योजनाओं का लाभ उनको दिया जाता था।
विज्ञापन


,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

पंजीकरण की स्थिति पर एक नजर

200 करीब पंजीकृत फैक्टरियां हैं जिले में संचालित।

50 से अधिक श्रमिकों वाली लगभग 50 फैक्टरियों का होता है संचालन।

400 से अधिक गैर पंजीकृत फैक्टरियों के संचालन का है अनुमान।

05 हजार से भी कम फैक्टरी श्रमिकों का कटता है फंड।

30 हजार से अधिक श्रमिक करते हैं दैनिक मजदूरी पर काम।





निर्माण मजदूरों को लगातार चौपाल व शिविर लगाकर पंजीयन के लिए जागरूक किया जा रहा है। पुराने पंजीयन के नवीनीकरण के लिए भी उन्हें जागरूक किया जाता है। कोशिश की जा रही है कि अधिक से अधिक पंजीयन को सक्रिय किया जा सके।
विज्ञापन

-मोहम्मद आजम, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें