फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: 17 सितंबर को होगा मेला श्री दाऊजी महाराज का उद्घाटन, सुबह निकलेगी शोभायात्रा, रात को छप्पन भोग आयोजन

Wed, 16 Sep 2026 10:26 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस का दाऊजी मेला 17 सितंबर से शुरू हो रहा है। दोपहर तीन बजे उद्घाटन कार्यक्रम होगा। इसके बाद अखिल भारतीय कुश्ती दंगल का भी उद्घाटन होगा। 
विज्ञापन
मेला श्री दाऊजी महाराज में तैयार होते झूले - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के 115वें मेला श्री दाऊजी महाराज का विधिवत उद्घाटन 17 सितंबर को प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य करेंगी। दोपहर तीन बजे उद्घाटन कार्यक्रम होगा। इसके बाद अखिल भारतीय कुश्ती दंगल का भी उद्घाटन होगा। 

विज्ञापन


इसमें पूर्व सांसद व अध्यक्ष कुश्ती संघ बृज भूषण शरण सिंह होंगे। इससे पहले सुबह दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव के कार्यक्रम होंगे। इसके बाद अखिल भारतीय बुर्ज कुश्ती दंगल के शुभारंभ पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा सुबह आठ बजे शुरू होगी और सुबह 11:30 बजे सम्पन्न होगी। 

शोभायात्रा के लिए प्रशासन और दंगल आयोजन समिति की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दंगल की शोभायात्रा निर्धारित रूट के अनुसार निकाली जाएगी। इसके बाद अखिल भारतीय बुर्ज कुश्ती दंगल का शुभारंभ होगा। रात में मेला मंच पर छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा। उद्घाटन और दंगल के कार्यक्रमों को लेकर मेला परिसर में व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें