फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के पॉश इलाके में दिन दहाड़े बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े घर में घुसकर बदमाशों ने की लूटपाट
विज्ञापन

तमंचे के बल पर मां-बेटी से जेवरात और 50 हजार रुपए लूटे
घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की पूछताछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शहर की घनी आबादी वाले इलाके मुरसान गेट नया मिल कंपाउंड में बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया। दो बदमाशों ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर मां बेटी से आभूषण व पचास हजार रुपये नगदी लूट लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस इस घटना को लेकर कई लोगों से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार मुरसान गेट नया मिल कंपाउंड निवासी प्रेमप्रकाश अग्रवाल का आटे का कारोबार है। बुधवार को रोजाना की तरह वह मधुगढ़ी स्थित अपनी फर्म पर गए थे। दोपहर करीब 12 बजे नया मिल कंपाउंड स्थित घर पर उनकी पत्नी अनीता व बेटी काजल थी। इसी बीच दो युवक वहां आ गए। इन युवकों ने प्रेमप्रकाश की पत्नी से कहा कि वह बिजली विभाग से आए हैं और मीटर चेक करना है।
विज्ञापन

इसके बाद इन दोनों युवकों ने उनकी पत्नी से पानी पिलाने के लिए कहा। इस पर अनीता देवी ने गेट खोल दिया। गेट खुलते ही बदमाश अपने असली रूप में आ गए। बदमाशों ने तमंचे के बल पर घर में लूटपाट शुरू कर दी। बदमाश वहां से अलमारी में रखे जेवरात व करीब 50 हजार रुपये नगद लूटकर ले गए। मां-बेटी की शोर सुनकर वहां भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस बदमाशों की तलाशी में जुट गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही कोतवाल प्रवेश राणा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पूरे मामले की छानबीन के बाद पता चला कि घर के एक हिस्से में महिला का भतीजा भी अपनी पत्नी के साथ मौजूद था, लेकिन उसे लूट की घटना की जानकारी नहीं हुई। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में लग गई है। एसएचओ प्रवेश राणा ने बताया कि महिला के बताए अनुसार मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी बात निकल कर आएगी, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। लूट की घटना संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें