फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सात दिन में हाथरस ने 48वें से तीसरे नंबर पर लगाई छलांग

Fri, 29 May 2026 02:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
कमल वार्ष्णेय
विज्ञापन


हाथरास। गर्भाशय के कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) जैसी जानलेवा बीमारी से किशोरियों को सुरक्षित करने के लिए शुरू किया गया एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान जिले में रफ्तार पकड़ चुका है। स्वास्थ्य विभाग की सटीक रणनीति और जमीनी स्तर पर हुई मेहनत का नतीजा है कि हाथरस जिला महज सात दिनों के भीतर यूपी में 48वें स्थान से लंबी छलांग लगाकर सीधे तीसरे नंबर पर पहुंच गया है।
इस रेस में हाथरस ने राजधानी लखनऊ को भी पीछे छोड़ दिया है। वर्तमान में प्रदेश में बरेली पहले और बस्ती दूसरे स्थान पर हैं, जबकि हाथरस तीसरे और लखनऊ चौथे पायदान पर खिसक गया है। वहीं, अपने जोन और मंडल में हाथरस शीर्ष पर काबिज है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए रोजाना छोटे-छोटे टारगेट तय किए और सोशल मोबिलाइजेशन (सामाजिक लामबंदी) का सहारा लिया।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ता और एएनएम ने गांव-गांव, घर-घर जाकर महिलाओं और किशोरियों से सीधा संपर्क साधा। ग्रामीण क्षेत्रों में बैठकें आयोजित कर महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के खतरों, इसके कारणों और वैक्सीन के फायदों के बारे में जागरूक किया। इस सघन काउंसिलिंग का ही असर है कि भ्रांतियां दूर हुईं और किशोरियां टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचने लगीं। संवाद



गांव-गांव दौड़ रहीं आरबीएसके की गाड़ियां
अभियान की शुरुआत जिला महिला अस्पताल सहित आठ स्वास्थ्य केंद्रों से हुई थी। 20 मई को शासन ने आदेश जारी कर दूर-दराज क्षेत्रों में मोबाइल टीम की अनुमति दे दी है। इसके बाद से प्रत्येक ब्लॉक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम के साथ टीकाकरण टीम को क्षेत्र में भेजा जा रहा है। चिकित्सक, आशा व एएनएम 15 वर्ष तक कि किशोरियों को सुरक्षा कवच दे रही हैं।



अभियान में 16,480 का है लक्ष्य

बता दें कि एक अप्रैल से 90 दिनों के ट्रायल फेज के तहत इस विशेष एचपीवी टीकाकरण की शुरुआत हुई है। जिले को कुल 16,480 टीकों का लक्ष्य मिला है, जिसके सापेक्ष मार्च में ही 4,760 वैक्सीन की पहली खेप स्वास्थ्य विभाग को मिल चुकी थी, जिसे पूरी तरह कोल्ड चेन में सुरक्षित रखा गया है। शुरुआती दौर में जागरूकता व सही प्रयास की कमी के कारण 21 मई तक केवल 408 किशोरियों को ही टीका लग सका था (जिसमें दिसंबर के विशेष कैंप की 98 छात्राएं भी शामिल थीं), लेकिन पिछले सात दिनों में विभाग ने गियर बदला और यह आंकड़ा 2,969 पार कर गया।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश में टॉप-5 जिलों की स्थिति
रैंक जिला कुल लगी वैक्सीन
1 बरेली 4,315
2 बस्ती 3,371
3 हाथरस 2,969
4 लखनऊ 2,367
5 फतेहपुर 2,247


आगरा जोन में एचपीवी वैक्सीन की स्थिति
जिला वैक्सीन
हाथरस
2,969

फिरोजाबाद
1,282

मैनपुरी
402
अलीगढ़
293
मथुरा
187
आगरा
182
एटा 138

कासगंज 64





कम्यूनिटी अवेयरनेस मीटिंग का पॉजिटिव रिजल्ट सामने आ रहा है। घर-घर जाकर समझाने पर किशोरियों के माता-पिता झिझक रहे थे। 21 मई से प्रत्येक ब्लॉक में 10-10 आशाओं का चयन किया गया और उन्हें चार-चार किशोरियों को केंद्र तक लाने के शॉर्ट टारगेट दिए गए। पहला प्रयोग सफल रहा। इसके बाद मीटिंग के जरिये ग्रुप में महिलाओं को समझाया। नतीजा ग्रामीण क्षेत्र से परिजन बेटियों को लेकर आगे आए और वैक्सीन लगाई। वैक्सीन का आंकड़ा प्रतिदिन 400 से 500 पहुंच गया है। कैंसर व एचपीवी के प्रति लोग जागरूक हो रहे हैं।

-डाॅ. राजीव गुप्ता, एसीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें