फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में भारतवासी को वंदेमातरम कहना होगा---

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में भारतवासी को वंदेमातरम कहना होगा...
विज्ञापन

तुर्रा व कलगी पक्ष में हुआ जवाबी मुकाबला, प्रस्तुत कीं रचनाएं
मेला श्रीदाऊजी महाराज में हुआ ख्याल लावनी सम्मेलन का आयोजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मेला श्रीदाऊजी महाराज में शनिवार की रात को अखिल भारतीय ख्याल लावनी साहित्य सम्मेलन का आयोजन वासम कला मंच की ओर से सौरभ शर्मा एडवोकेट के संयोजकत्व में किया गया। उद्घाटन नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, एडीएम डॉ. अशोक शुक्ला ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दाऊ बाबा और रेवती मइया की स्तुति के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम संयोजक सौरभ शर्मा एडवोकेट ने अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया।
तुर्रा पक्ष के कलाकार दुर्गा प्रसाद साहिर, चुन्नू पंडित, उस्ताद कमलेश, ब्रह्मदेव तिवारी, गोकुलचंद्र शास्त्री व कलगी पक्ष से दिनेश कुमार सारस्वत, रईस अहमद, संपत लाल जोशी, बिजेंद्र गोला के बीच जबर्दस्त मुकाबला हुआ। तुर्रा पक्ष के दुर्गा प्रसाद ने सुनाया मोदी के प्रयास से हट गई तीन सौ सत्तर धारा है, जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है। भारत में भारतवासी को वंदेमातरम कहना होगा, वरना घर के गलियारों में दुबक चुपक के रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रह्मदेव तिवारी ने सुनाया -मोदी की शक्ति योगी भक्ति बना रही है प्रचंड भारत, दोनों की है ये अटल प्रतिज्ञा रहेगा अपना अखंड भारत। संचलान शिवकुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम में सत्यप्रकाश रंगीला, सुरेंद्र दीक्षित, राकेश रसिक, आकाश गुप्ता, संजय गौतम, ताराचंद्र माहेश्वरी, नीरज अग्रवाल, सुरेंद्र दीक्षित, कृष्ण कुमार शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें