फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलू हत्याकांड: जिपं अध्यक्ष के समक्ष पुलिस की लचर कार्यप्रणाली को लेकर लोगों ने जताया आक्रोश, सीएम आवास पर धरना देने की चेतावन

विज्ञापन
विज्ञापन
इलू हत्याकांड: पुलिस की कार्यशैली पर जताया आक्रोश
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष से मिले आक्रोशित लोग, सीएम आवास पर धरना देने की चेतावनी
जिपं अध्यक्ष घटनास्थल, मृतक इलू के घर पर पहुंचे, परिजनों से की मुलाकात
एएसपी से भी मिले जिपं अध्यक्ष, हत्या के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। सादाबाद के इलू हत्याकांड में शनिवार को हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय घटना स्थल पर पहुंचे और वहां पहुंचकर घटना के बारे में लोगों से पूछताछ की। इसके बाद वह मृतक इलू गौतम के निवास पर पहुंचे और वहां इलू के परिजनों से बातचीत की।
परिजनों ने उन्हें बताया कि सादाबाद पुलिस की निष्क्रियता से अभी भी हत्याकांड के तीन अभियुक्त फरार हैं। कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस इन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस की इस लचर कार्यप्रणाली को लेकर परिजनों और वहां मौजूद ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोगों ने आक्रोश जाहिर किया और पुलिस को चेतावनी दी कि यदि पुलिस इस सनसनीखेज हत्याकांड मे हाथ पर हाथ धरे बैठी रही तो ब्राह्मण समाज के लोग लखनऊ मुख्यमंत्री आवास पर धरना देने के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष ने फोन पर सादाबाद कोतवाल जगदीशचंद्र से बातचीत की और हत्या के आरोपियों को अतिशीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने एएसपी से भी फोन पर बात कर स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता के बारे में बताया। विनोद उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने स्थानीय लोगों को साथ लेकर एएसपी से मुलाकात कर गिरफ्तारी की मांग की है। एएसपी ने जल्द ही सभी हत्यारोपियों को गिरफ्तार किए जाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें