फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने अवैध खनन की मिट्टी से भरे डंफर को पकड़ा

विज्ञापन
एसडीएम द्वारा पकड़ा गया मिटटी से भरा डंफर। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

अवैध मिट्टी का खनन चोरी छिपे लगातार जारी है। मंगलवार की रात करीब साढ़े 11 बजे एसडीएम राजेश कुमार ने गोविंदपुर चौकी के निकट से मिट्टी से भरे एक डंफर को पकड़ लिया। जब डंफर चालक से मिट्टी से संबधित कागज मांगे गए तो चालक अभिलेख नहीं दिखा सका। इससे साफ था कि मिट्टी को अवैध खनन कर ले जाया जा रहा था। लिहाजा, इस मिट्टी से भरे डंफर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि सादाबाद क्षेत्र के गांव गोविंदपुर के आसपास अवैध रूप से मिट्टी का खनन मिट्टी को बाहरी जिले में ले जाए जाने की शिकायत मिली थी, लिहाजा शिकायत पर मौके पर जाकर एक मिट्टी से भरे डंफर को पकड़ा गया। यह डंफर खंदौली के लिए जा रहा था। डंफर चालक पर मिटटी खनन से संबंधित कोई कागजात नहीं थे, लिहाजा यह मिट्टी अवैध तरीके से खनन कर ले जाई जा रही थी। फिलहाल, मिट्टी से लदे डंफर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है और रिपोर्ट एडीएम को भेज दी गई है, जिससे अवैध खनन के मामले में कार्रवाई हो सके। इस दौरान नायब तहसीलदार अजय कुमार संतोषी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें