फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई, तीन लैब और एक अस्पताल सील, दो अस्पतालों को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Mon, 16 Nov 2026 12:08 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अवैध अस्पताल और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ हाथरस में अभियान चलाया गया।  सिकंदराराऊ और सासनी क्षेत्र में तीन पैथोलीज व एक अस्पताल सील, दो को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
सासनी कोतवाली चौराहे पर बने अस्पताल को किया सील - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले में अवैध अस्पतालों और पैथोलॉजी लैबों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। डीएम सत्यप्रकाश पटेल के निर्देश पर टीमों ने सिकंदराराऊ और सासनी क्षेत्र में तीन पैथोलीज व एक अस्पताल सील, दो को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई डीएम से मिली गोपनीय शिकायतों के आधार पर की गई।

विज्ञापन


डिप्टी एसएमओ डॉ. एमआई आलम ने सिकंदराराऊ के वाजिदपुर क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। यहां आस्था पैथोलॉजी लैब और मॉडर्न पैथोलॉजी लैब अपंजीकृत मिलीं। मानकों के विपरीत संचालित दोनों लैबों को सील कर संचालकों को नोटिस जारी किए गए।

जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले अवैध अस्पतालों और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। हाल में मिली जानकारियों के आधार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई का दुरुपयोग करने वालों से भी सख्ती से निपटा जाएगा।- सत्यप्रकाश पटेल, डीएम

Trending Videos
विज्ञापन

सासनी में अस्पतालों की लापरवाही उजागर
सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश के निर्देशन में डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार भारती की टीम ने रूहेरी गांव और कोतवाली चौराहे के पास छापेमारी की। जांच में कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं। रूहेरी स्थित कृष्णा हॉस्पिटल का ऑपरेशन थिएटर बेसमेंट में संचालित मिला। वार्ड में छह मरीज भर्ती थे, लेकिन उनकी उपचार संबंधी फाइलें अधूरी थीं। उनमें इलाज करने वाले डॉक्टर के नोट और चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ के हस्ताक्षर भी नहीं थे। बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण की व्यवस्था भी नहीं मिली।

इसी गांव के मिराज हॉस्पिटल में दो महिलाएं भर्ती मिलीं। मौके पर अप्रशिक्षित स्टाफ था और कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। संचालक मरीजों की पत्रावलियां भी नहीं दिखा सके। फोन पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मेराज अली से बात कराई गई, लेकिन वह पेशाब में संक्रमण और जले हुए मरीज का इलाज कौन कर रहा था, इस बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। दोनों अस्पतालों को नोटिस देकर दो दिन में जवाब मांगा गया है।

सासनी कोतवाली चौराहे के पास जयदेव हॉस्पिटल बिना पंजीकरण संचालित मिला। यहां ऑपरेशन थिएटर के साथ बिना ड्रग लाइसेंस के मेडिकल स्टोर भी चल रहा था। जांच में एक महिला का एक सप्ताह पहले गर्भाशय का ऑपरेशन होने और दूसरी महिला के भर्ती होने की जानकारी मिली। पुलिस बल की मौजूदगी में अस्पताल को सील कर दिया गया। रूहेरी गांव में अनधिकृत रूप से संचालित अनीश पैथोलॉजी को भी सील किया गया। यहां से बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर, सेंट्रीफ्यूज मशीन, लैपटॉप और मरीजों की कई प्रिंटेड रिपोर्ट बरामद हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें