फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एयरपोर्ट की जमीन पर हो रही अवैध खेती, प्रशासन आया एक्शन मोड में, होगी कार्रवाई

Thu, 18 Jun 2026 02:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एयरपोर्ट परिसर के निकट खेती होने से सुरक्षा दीवार को नुकसान पहुंचने और हवाई सुरक्षा प्रभावित होने की आशंका है। प्रशासन ने अवैध रूप से रह रहे लोगों के बिजली और पानी के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिग्रहित भूमि पर बने कमरों, ढांचों और अन्य अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की तैयारी भी कर ली गई है।
विज्ञापन
अलीगढ़ एयरपोर्ट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

750 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रहे अलीगढ़ एयरपोर्ट विस्तार प्रोजेक्ट की अधिग्रहित भूमि पर अवैध खेती का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की आपत्ति के बाद अवैध कब्जों और निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी गई है।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार एयरपोर्ट परिसर के निकट खेती होने से सुरक्षा दीवार को नुकसान पहुंचने और हवाई सुरक्षा प्रभावित होने की आशंका है। प्रशासन ने अवैध रूप से रह रहे लोगों के बिजली और पानी के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिग्रहित भूमि पर बने कमरों, ढांचों और अन्य अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की तैयारी भी कर ली गई है।

सिटी मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता ने बताया कि एयरपोर्ट की सुरक्षा और विकास सर्वोच्च प्राथमिकता है। एयरपोर्ट निदेशक की शिकायत के बाद निगरानी बढ़ा दी गई है। जल्द ही भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध कब्जे हटाने और बाउंड्री वॉल की सुरक्षा मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें