फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में फर्जी निस्तारणों पर भड़के आईजी

Sat, 19 Aug 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
समाधान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
थानों में आयोजित समाधान   दिवसों से लोगों का भरोसा उठता जा रहा है। यहां आने वाले मामलों को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी गंभीरता से नहीं लेते और जल्दबाजी में शिकायतों का निस्तारण कर कागजी खानापूरी  कर दी जाती है।
विज्ञापन


शनिवार को समाधान दिवस में सासनी पहुंचे आईजी अलीगढ़ संजीव गुप्ता ने जब यहां समाधान दिवस में निस्तारित की गई शिकायतों का सत्यापन किया तो नौ मामलों में शिकायतकर्ताओं ने सही निस्तारण न होने की बात कहते हुए थाना पुलिस पर फर्जी निस्तारण करने का आरोप लगाया।  

आईजी को एक शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने समाधान दिवस में पुलिस से उसकी जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत की थी। पुलिस और लेखपाल ने मौके पर जाकर कब्जा हटवा दिया लेकिन आरोपियों ने फिर कब्जा कर लिया। पुलिस ने दूसरी बार कब्जा हटवाया और आरोपियों ने इसके बाद फिर कब्जा कर लिया।  
विज्ञापन


  आईजी ने तीन मामलों में एसपी घुले सुशील को मौके पर जाकर निस्तारण का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही थाना दिवस को और प्रभावी बनाए जाने के निर्देश भी दिए हैं।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें