फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एक दिन की डीएम बनो तो क्या बदलोगी..

Wed, 19 Aug 2026 02:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
हरचरणदास कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं से संवाद करते डीएम। स्रोत : ​शिक्षा विभाग - फोटो : Education Department
विज्ञापन
सेठ हरचरनदास कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम का माहौल उस समय भावुक और आत्मीय हो गया, जब डीएम अतुल वत्स ने छात्राओं से पूछा कि अगर तुम्हें एक दिन का डीएम बना दिया जाए तो हाथरस में क्या बदलाव करना चाहोगी।
विज्ञापन

सवाल सुनते ही छात्राओं के चेहरों पर मुस्कान आई और झिझक टूट गई। उन्होंने बेझिझक शहर को बेहतर बनाने के अपने सुझाव अधिकारियों के सामने रखे। स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के दौर में छात्राओं ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर अपनी बात रखी। किसी ने जिले में लॉ कॉलेज खोलने की मांग की तो किसी ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने का सपना साझा किया।
डीएम ने छात्राओं को सोशल मीडिया के बजाय किताबों और अखबारों के संपादकीय पन्नों से दोस्ती करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इससे सोचने और विश्लेषण करने की क्षमता विकसित होगी।
विज्ञापन

अफसर बने छात्र, लैब में समझे प्रयोग : कार्यक्रम के दौरान डीएम अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा छात्राओं के साथ रसायन विज्ञान प्रयोगशाला पहुंचे। यहां उन्होंने अम्लीय और क्षारीय पदार्थों की जांच प्रक्रिया को समझा। छात्राओं के आत्मविश्वास और वैज्ञानिक सोच की अधिकारियों ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें