कस्बा के एमएल इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को साइबर अपराध की जानकारी देते प्रभारी निरीक्षक अमि
- फोटो : samvad
कस्बा स्थित एमएल इंटर कॉलेज में सोमवार को पुलिस चौपाल का आयोजन किया गया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचने का तरीका बताया।
प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि साइबर अपराधों से बचने के लिए पहले तो कम से कम मोबाइल फोन का प्रयोग करना चाहिए। एंड्रायड मोबाइल फोन ही साइबर अपराध की जननी है। इन पर चलने वाले फेसबुक, इंस्ट्राग्राम और ट्विटर पर यदि आपने अपनी आईडी बना रखी है तो यह समझ लीजिए कि साइबर अपराधी आपके बारे में सब जानकारी रखते हैं। वह आपके फोटो पर किसी दूसरे का फोटो लगाकर आपको ब्लैकमेल कर सकते हैं। आपके खातों से रुपये पार कर सकते हैं।
उन्होंने यातायात सुरक्षा के नियम भी बताए और कहा कि पहले तो विद्यार्थी खुद को सुरक्षित रखने के लिए बाइक आदि का प्रयोग नहीं करें। बाइक चलाते समय हेलमेअ का प्रयोग करें। ड्राइवर लाइसेंस बनवाकर ही बाइक व अन्य वाहन चलाएं। धूम्रपान और शराब आदि से दूर रहें। छात्राओं से कहा कि वह किसी भी समय कोई परेशानी होने पर महिला हेल्पलाइन एवं पुलिस को फोन कर अपनी शिकायतें बता सकती हैं। अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य सूरजपाल ने की।
चौपाल में कोतवाली के अपराध निरीक्षक आरडी यादव, उपप्रधानाचार्य मनवीर सिंह, प्रवक्ता हरीश तिवारी, विजय शर्मा, अमित पाठक, मोहम्मद मिराज, निधि गोस्वामी, शालिनी कुमारी, सृष्टि, केपी सिंह आदि थे।