फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंता में डूबे रहोगे तो कल्याण नहीं होगा : नमोस्तु सागर

विज्ञापन
विज्ञापन
आचार्य 108 श्री नमोस्तु सागर महाराज ने डिब्बा गली स्थित श्वेतांबर जैन स्थानक मंदिर में कहा कि जब तक चिंता में डूबे रहोगे, कल्याण होने वाला नहीं है। चिंता चिता के समान हैं। आज हरेक व्यक्ति चिंता में डूबा है। दो प्रकार के व्यक्ति होते है एक चिंतन करता है, दूसरा चिंता करता है।
विज्ञापन

दोनों में काफी अंतर है। कितना भी भक्तामर स्तोत्र का पाठ कर लें, कितनी भी आराधना और यात्राएं कर लें, भगवान आदिनाथ को निहार लें, फायदा नहीं होगा। इससे पूर्व उन्होंने धर्म पर आधारित प्रश्न किए, जिन लोगों के उत्तर सही थे। उन्हें आचार्य श्री ने अपने गुरुवर आचार्य 108 श्री पुण्य सागर जी महाराज का छवि चित्र देकर सम्मानित किया।
आचार्य नमोस्तु सागर ने नयागंज स्थित नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मूलनायक प्रतिमा का अभिषेक व शांतिधारा कराई। सभी ने 48 भक्तांमर श्लोकों पर दीपक जलाए। अध्यक्ष उमाशंकर जैन, राकेश जैन, विजय जैन लोहिया, अनिल जैन गुड्डू, अमित जैन, संजीव जैन, विवेक जैन, विजय कुमार जैन, पंकज जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें