फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबहे में पानी नहीं आया तो आंदोलन को मजबूर होंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

विकास खंड क्षेत्र के ग्रामीण अंचल से होकर गुजरने वाले फिरोजाबाद के रजबहा में पानी नहीं आने से किसानों को डीजल चलित इंजनों से खेतों की सिंचाई करनी पड़ रही है। क्षेत्र के अलीगढ़ बहटा रजबहे में भी पानी नहीं आने से दर्जन भर से अधिक गांवों के किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
धान की पौध भी लगातार सूखती जा रही है। इससे आक्रोशित किसानों ने रजबहे में पानी छोड़ने की मांग की है। किसानों का कहना है कि अगर रजबहे में पानी नहीं आया तो किसान आंदोलन पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन

बता दें कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों के आदेश पर हेड रेग्युलेटर की मरम्मत व स्टील गेट लगाए जाने के कारण रजबहे में पानी की आपूर्ति रोक दी है। इससे धान की पौध के अलावा पशुओं के चारे की पैदावार करने वाले किसानों को डीजल इंजन से पानी लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष ठाकुर राम ने रजबहे में पानी नहीं आने से किसानों की धान की पौध के सूखकर नष्ट होने की बात कहते हुए कहा गया कि अगर जल्द ही पानी की सप्लाई शुरू नहीं की गई तो किसान आंदोलन के लिए मजबूर होंगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें