फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एक महीने में ट्रेनों का ठहराव नहीं हुआ तो उठाएंगे बड़ा कदम

Sun, 05 Jan 2025 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने शनिवार की दोपहर के बाद हजारों कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के जलेसर रोड (मानिकपुर) रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर एसडीएम संजय कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एसडीएम को एक माह का अल्टीमेटम दिया और कहा कि यहां एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं हुआ तो वह किसानों के साथ आत्महत्या कर लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जलेसर रोड से लेकर सादाबाद और उसके आसपास कम से कम 500 गांव पड़ते हैं। इन गांवों के लोग यात्रा के लिए इस रेलवे स्टेशन पर निर्भर हैं। कोरोना काल से पहले जो एक्सप्रेस ट्रेन इस स्टेशन पर रुकती थीं, उनका ठहराव कोरोना काल के बंद कर दिया गया है। स्थानीय लोग लंबे समय से इनके ठहराव की मांग कर रहे हैं, लेकिन किसी के कानों पर जूं नहीं रेंग रही।
एसडीएम को रेल मंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में मुरी व महानंदा एक्सप्रेस का जलेसर रोड स्टेशन पर अतिशीघ्र ठहराव शुरू करने और बरेली पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू करने की मांग की गई है। उन्होंने एसडीएम से साफ शब्दों में कहा कि एक फरवरी तक ट्रेनों का ठहराव नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन के साथ और भी उग्र कदम उठाए जाएंगे, जिसे झेलने के लिए प्रशासन को तैयार रहना होगा।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम के साथ कोतवाली प्रभारी ललित शर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद थे। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजू राजा, मीडिया प्रभारी लखन यादव, जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, राजा ठाकुर, गौरव प्रताप सिंह, प्रदेश महासचिव गुलशन ठाकुर, आकाश गुप्ता, जितेंद्र सिंह राघव, संतोष यादव आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें