फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ऐसे तो अतरौली को चारों ओर कूड़े से घेर देगी नगर पालिका

Mon, 08 Sep 2025 01:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
लगता है नगर पालिका अतरौली को चारों ओर से कूड़े से घेरकर ही मानेगी। गनियावली और छर्रा रोड पर पहले ही डंप किए जा रहे कस्बे के कूड़े और उसकी बदबू को लेकर लोग परेशान हैं, अब रामघाट कल्याण मार्ग पर गांव जमालगढ़ी के पास भी पालिका के सफाई कर्मचारी कूड़ा डंप करने लगे हैं। इसी जगह पर ही बने चबूतरे में हनुमानजी की प्रतिमा रखी है, जिससे लोगों ने वहां कूड़ा डंप करने का विरोध भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र लोधी ने कहा कि छर्रा रोड और गनियावली मार्ग पर पहले से ही नगर पालिका कूड़ा डंप कर रही है। सड़क किनारे इस कूड़े और दुर्गंध के साथ दोनों रास्तों से आने वालों का अतरौली में प्रवेश हो रहा है। उन्होंने कटाक्ष किया कि अब अलीगढ़ से अतरौली आने वालों को गांव जमालगढ़ी के निकट रामघाट-कल्याण मार्ग पर भी कूड़े के ढेर और बदबू के साथ स्वागत करने काम नगर पालिका ने शुरू कर दिया है। यही स्थिति रही तो जल्द यहां भी कूड़े के ढेर लग जाएंगे। रामघाट कल्याण मार्ग पर सड़क पर कूड़ा बिखरा नजर आएगा। लोग नाक पर रुमाल रखकर निकलने के लिए मजबूर होंगे।
साथ ही जमालगढ़ी में हनुमानजी की प्रतिमा के सामने कूड़ा डंप करने पर नाराजगी जाहिर की। बताया कि अधिशासी अधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने जल्द कूड़ा हटवाने का आश्वासन दिया है। वहीं रविवार को अलीगढ़ शहर से पहुंचे कुछ यू युवकों ने वहां चबूतरे की सफाई सहित पुताई की और हनुमानजी को चोला अर्पित किया।
विज्ञापन



रामघाट कल्याण मार्ग पर भी कूड़ा डंप किए जाने के बारे में जानकारी नहीं है। जानकारी कर वहां से कूड़े को हटवाया जाएगा। जल्द ही कूड़े को डंपिंग ग्राउंड पर ही एकत्र करने का पूरा बंदोबस्त कराया जाएगा। - अमिता वरुण, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें