फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचालक के टिकट न देने पर मारपीट, हंगामा

Wed, 26 Oct 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
bus accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सिकंदराराऊ से हाथरस आ रही हाथरस डिपो की एक बस में शराब के नशे में धुत परिचालक ने किराया लेने के बावजूद बस में सवार यात्रियों की टिकट नहीं दी। इसे लेकर हाथरस जंक्शन के पास बस में जमकर मारपीट और हंगामा हुआ।
विज्ञापन


जब इस घटनाक्रम की शिकायत कुछ यात्रियों ने रोडवेज मुख्यालय के व्हाट्स एप नंबर पर की तो मौके पर एआरएम हाथरस भी पहुंच गए।

मंगलवार की रात करीब नौ बजे हाथरस डिपो की बस सिकंदराराऊ से हाथरस के लिए आ रही थी। यात्रियों के मुताबिक बस में परिचालक शराब के नशे में था।

परिचालक ने यात्रियों से किराए के पैसे तो ले लिए, लेकिन बस में किसी भी यात्री को टिकट काटकर नहीं दी। बस जैसे ही हाथरस जंक्शन के पास पहुंची, वैसे ही बस में यात्री और परिचालक के मध्य विवाद होना शुरू हो गया।

जमकर मारपीट और हंगामा होने लगा। कुछ जागरूक यात्रियों ने इसकी शिकायत रोडवेज मुख्यालय के व्हाट्स ग्रुप और हेल्पलाइन नंबर पर कर दी। बताते हैं कि शिकायत पहुंचने के बाद मुख्यालय से एआरएम को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। एमआरएम  ने विनोद कुमार, टीआई और अन्य कर्मियों ने पुलिस लाइन के पास बस को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में मौके पर छह यात्री मिले। इसमें से किसी भी यात्री पर टिकट नहीं थी।

 शिकायत मिलने पर परिचालक को बस संचालन से हटा दिया गया है। जांच में अगर शिकायत सही निकली तो जल्द ही संविदा समाप्ति की कार्रवाई भी की जाएगी।
 विनोद कुमार, एआरएम, हाथरस डिपो

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें