फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हुसैन का शोध, सोलर सेल बनाना होगा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र सैयद मोहम्मद हुसैन ने आईआईटी मंडी हिमाचल प्रदेश में शोधकर्ताओं के साथ मिलकर एक तकनीक की विकसित की। उनके शोध से सोलर सेल बनाना आसान होगा।
विज्ञापन

सैयद मोहम्मद हुसैन ने बताया कि उन्होंने मेटल ऑक्साइड लेयर बनाने की तकनीक विकसित की है। इस तकनीक से आधुनिक आर्किटेक्चर वाले सिलिकॉन फोटोवोल्टिक उपकरण बनाने की प्रक्रिया भी सरल होगी। व्यावसायिक तकनीक की लागत और जटिलता भी कम होगी। इससे सोलर सेल बनाना आसान और सस्ता होगा। शोध के परिणाम मैटेरियल्स साइंस, मैटेरियल्स इन इलेक्ट्रॉनिक्स जर्नल में प्रकाशित किए गए हैं। आधुनिक आर्किटेक्चर वाले सिलिकॉन सोलर सेल्स को बनाने के लिए सेमीकंडक्टरों में मेटल ऑक्साइड महत्वपूर्ण हैं। इसके लिए निकेल ऑक्साइड फिल्में तैयार करना जरूरी होती हैं, जिनकी मोटाई नैनोमीटर रेंज में होती हैं।
उन्होंने कहा कि नैनोमीटर में निकेल ऑक्साइड की बारीक फिल्म बनाने की प्रक्रिया अत्याधिक महंगी है। सौर सेल से बनी सोलर पैनलों का इस्तेमाल उस स्थान पर किया जाता है, जहां विद्युत ऊर्जा का कोई स्रोत नहीं है। इन पैनलों की सहायता से प्रकाश ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तन करके, लाइट, बल्ब और टीवी आदि उपकरण चलाए जा सकते हैं। शोधार्थी सैयद मोहम्मद ने कहा कि प्रोजेक्ट अभी शुरुआती दौर में है। स्कूल की ओएसडी प्रो. जकिया सिद्दीकी ने सैयद मोहम्मद की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें