दहेज हत्या के मामले में पति को भेजा जेल
दिलीप नगर कॉलोनी में हुई महिला की हत्या का मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला दिलीप नगर में हुई महिला की मौत के मामले में हत्यारोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
उल्लेखनीय है कि आगरा रोड स्थित आवास-विकास कॉलोनी के निकट स्थित मोहल्ला दिलीप नगर निवासी रामवीर की पत्नी सपना की हालत 26 सितंबर की देररात को अचानक से खराब हो गई थी। उसे परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने सपना को मृत घोषित कर किया था।
इसे लेकर सपना के मायके के लोगों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि महिला की मौत के मामले में आरोपी पति रामवीर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया है।