फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रास नहीं आया पत्नी का पढ़ना, पति ने मारपीट कर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 26 Feb 2023 06:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के नवीपुर गांव का एक मामला ऐसा सामने आया है, जिसमें पत्नी पढ़-लिख कर कुछ बनना चाहती है, पर पत्नी की पढ़ाई से खफा पति ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
पति पत्नी के बीच विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म सूर्यवंशम में किरदार निभा रहे अमिताभ बच्चन खुद पढ़ा-लिखा न होते हुए भी अपनी पत्नी को खूब पढ़ाया और कलेक्टर बना दिया था। हाथरस के नवीपुर गांव का एक मामला ऐसा सामने आया है, जिसमें पत्नी पढ़-लिख कर कुछ बनना चाहती है, पर पत्नी की पढ़ाई से खफा पति ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पत्नी ने पति के खिलाफ सदर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


हाथरस के सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीपुर में पत्नी की पढ़ाई से पति भड़क गया। पति ने रविवार को पत्नी के साथ मारपीट की। जिससे वह घायल हो गई। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने जिला अस्पताल में घायल महिला का मेडिकल व उपचार कराया। 

नवीपुर की निवासी पूजा आरडी गर्ल्स डिग्री कालेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। पूजा का आरोप है कि उसका पति उसकी पढ़ाई का विरोध करता है। इसे लेकर वह अकसर उसके साथ मारपीट करता है। रविवार को भी इसी बात को लेकर उसके पति ने उसके साथ मारपीट की। जिससे वह घायल हो गई। पूजा ने मामले की शिकायत सदर कोतवाली में की। पुलिस ने जिला अस्पताल में घायल महिला का मेडिकल व उपचार कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें