फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सिर में सरिया मारकर पति ने की पत्नी की हत्या

Mon, 12 Oct 2026 02:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
पड़ोसियों के पास मौजूद मृतका तुलसी के मासूम बच्चे। स्रोत : वीडियोग्रैब - फोटो : VideoGrab
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट के गांव गढ़ी गिरधरा में रविवार को मामूली कहासुनी में पति ने सिर पर सरिया से प्रहार कर तुलसी (30) की हत्या कर दी। पुलिस को घर में लहूलुहान हालत में महिला व उसके पास चार मासूम बच्चे बैठे मिले। अधिक खून बहने से उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से पति फरार है।
विज्ञापन

मोहल्ला सीयल खेड़ा निवासी उत्तम सिंह ई-रिक्शा चलाता है। वह दो महीने से पत्नी तुलसी व चारों बच्चों के साथ गढ़ी गिरधरा में किराये के मकान में रह रहा था। रविवार की दोपहर किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। मारपीट में उत्तम सिंह ने आवेश में आकर पत्नी के सिर पर सरिया से कई वार कर दिए।
महिला अचेत होकर गिर गई। इसके बाद पति गुस्से में पत्नी व बच्चों को छोड़कर ई-रिक्शा लेकर चला गया। पुलिस के अनुसार तीन घंटे तक महिला खून से लथपथ पड़ी रही। गांव की ही कुसुमलता को दरवाजे पर पांच साल की बड़ी बेटी रोते हुए मिली। बच्ची ने बताया कि मां अंदर पड़ी है और खून निकल रहा है। बच्ची ने बताया कि पापा ने मारा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां प्राथमिक उपचार देकर उसे रेफर किया गया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में तुलसी ने दम तोड़ दिया। इधर, मामले की सूचना पाकर ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए।यहां ग्रामीणों से वार्ता की।

फोरेंसिक टीम ने की छानबीन
महिला की मौत के बाद पुलिस अधिकारी व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की। टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस को जानकारी मिली कि परिवार में केवल उत्तम सिंह की मां है, जो साथ नहीं रहती। महिला का मायका कासगंज के पटियाली क्षेत्र में बताया जा रहा है। पुलिस रात तक महिला के मायके वालों से संपर्क करने का प्रयास कर रही थी और पति की तलाश की जा रही थी।

पड़ोसियों के सहारे चार मासूम बच्चे
तुलसी अपने पीछे तीन बेटियां और एक छोटा बेटा छोड़ गई है। इनमें बड़ी बेटी पांच साल की है और छोटा बेटा आठ माह का बताया जा रहा है। कोई परिजन या रिश्तेदार न आने के कारण मासूम बच्चों को फिलहाल पड़ोसियों के सुपुर्द किया गया है। बच्चे मां को याद कर रहे हैं।
शराब के लिए पति-पत्नी में होता था झगड़ा
तुलसी की तहेरी बहन लक्ष्मी निवासी कोरना पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। लक्ष्मी ने बताया कि उनके सुनने में आया था कि तुलसी की अपने पति से शराब के लिए कहासुनी होती थी। उत्तम ने अपना मकान बेच दिया था, जिसके बाद वह किराये पर रह रहे थे। परिवार में उनकी मां है, जो अपनी बेटी के पास रहती हैं। लक्ष्मी ने मायके में घटना की जानकारी दी। तुलसी का मायका कासगंज के सहावर क्षेत्र के गांव नाहर नगला में है। देर रात मायके वाले हाथरस पहुंचे।

झगड़े के दौरान पति द्वारा हमला किए जाने की बात सामने आ रही है। अब तक की छानबीन में सामने आया है कि मंशा हत्या करने की नहीं थी। पति की तलाश की जा रही है। महिला के परिजनों से संपर्क साधा जा रहा है।
विज्ञापन

-चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें