फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: आत्महत्या को उकसाने में पति को पांच वर्ष कारावास, ससुरालियों से परेशान होकर पत्नी ने लगा ली थी आग

Mon, 08 Sep 2025 11:47 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ससुराल वालों ने महिला का उत्पीड़न किया। इस वजह से दुखी होकर उसने आग लगा ली। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस की अपर सत्र न्यायाधीश/एफटीसी प्रथम माधवी सिंह के न्यायालय ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी पति को दोषी करार देते हुए पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषी पर अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर दोषी को अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार जनपद एटा के थाना जैंथरा के गांव रूप धनी निवासी जितेंद्र कुमार ने थाना हाथरस गेट में तहरीर दी थी। तहरीर में कहा था कि उनकी बहन मनो की शादी योगेश पुत्र रामखिलाड़ी निवासी ग्राम रुहेरी थाना हाथरस गेट के साथ लगभग छह वर्ष पूर्व हुई थी। ससुराल वालों ने उसका उत्पीड़न किया। इस वजह से दुखी होकर उसने 28 मई 2008 को शाम करीब सात बजे आग लगा ली।

अस्पताल में उपचार के दौरान नौ जून 2008 को उनकी बहन की मृत्यु हो गई। इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ। विवेचक ने विवेचना करते हुए न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल कर दिया। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के उपरांत आरोपी योगेश को दोषी करार देते हुए पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें