फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पुराने अभिलेख नहीं मिलने से परेशान हैं जिले के सैकड़ों मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) शिविरों में पहुंचे सैकड़ों लोगों को पुराने अभिलेख उपलब्ध न होने के कारण मायूसी हुई। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने में परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को आयोजित विशेष शिविरों में पहुंचे लोगों के सामने ऐसी कई समस्याएं आईं।
विज्ञापन



मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026 के तहत जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में जिले भर में बूथों पर नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, नोटिसों की सुनवाई, नाम संशोधन आदि का कार्य किया गया। इसमें पहुंचे मतदाताओं को पुराने दस्तावेज नहीं होने के कारण वोट बनवाने में परेशानी हुई। कई मतदाता शिविरों से मायूस लौट गए तो कई पुराने दस्तावेजों को खंगालने में जुट गए हैं।









जब मैं शिविर में पहुंचीं तो मायके की वर्ष 2003 की मतदाता सूची का विवरण मांगा गया। संबंधित दस्तावेज उपलब्ध न होने के कारण नाम सूची में नहीं जोड़ा जा सका। अब दोबारा से आना पड़ेगा। - गीता, अइयापुर।
विज्ञापन








पहले पुरदिलनगर में मूंगा-मोती का काम करता था, दो दशकों से कंचन नगर में रह रहा हूं। एसआईआर के नोटिस का जवाब देने पहुंचा तो वर्ष 2003 की मतदाता सूची की प्रति मांगी गई, जो प्रस्तुत नहीं कर सका। -रामवीर, मोहल्ला कंचन नगर।









पहले मेरा नाम रुई की मंडी क्षेत्र की मतदाता सूची में भाग संख्या-48 व क्रम संख्या 227 पर दर्ज था, लेकिन अब ऑनलाइन जांच में वहां अरविंद कुमार का नाम प्रदर्शित हो रहा है। सूची में संशोधन की मांग की है। -यश शर्मा, रोशन विहार कॉलोनी।
विज्ञापन









एसआईआर अभियान एक नजर



कुल मतदाता 9,73,909



मैपिंग न होने के कारण जारी हुए नोटिस-1.22 लाख



अभियान के तहत नोटिस के बाद हुई सुनवाई- 65 हजार



मैपिंग पूर्ण करने वाले मतदाता-35 से 40 हजार



22 फरवरी को एकत्रित किए गए फॉर्म-6 -4200
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें