फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एचपीएल की नकली स्याही बेचने पर दुकान पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंप्यूटर के साथ प्रयोग होने वाले सामान बनाने वाली एचपीएल कंपनी की शिकायत पर शहर के एक दुकानदार पर छापा मारा गया। इस दुकान से कंप्यूटर प्रिंटर में इस्तेमाल होने वाली नकली स्याही बेचे जाने की शिकायत मिली थी, जिस पर यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन




कंपनी के अधिकारियों ने मंगलवार को कोतवाली सदर पुलिस के साथ शहर के घंटाघर भुर्जियान गली स्थित कंप्यूटर सामान बेचने वाली दुकान पर छापेमारी कराई। यहां पर अधिकारियों को कंप्यूटर प्रिंटर में प्रयोग होने वाली नकली स्याही बेचे जाने की शिकायत मिली थी।
्र


कंपनी के अधिकारियों के साथ मौके पर गई पुलिस ने आरोपी दुकानदार को हिरासत में ले लिया। मौके से काफी सामान बरामद किया गया है। पुलिस अधिकारियों को कंपनी की ओर से तहरीर का इंतजार है। इस छापेमारी से कंप्यूटर संबंधी सामानों की बिक्री करने वालों में खलबली मच गई है। कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि नकली इंक बेचे जाने पर उन्होंने कार्रवाई कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें