फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पालिकाध्यक्ष के आवास में आग से घरेलू सामान राख

Sat, 10 Feb 2024 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष के घर में आग लगने से जली बाइक व अन्य सामान। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष मुशीर अहमद के आवास में शुक्रवार की सुबह बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आकर एक बाइक एवं घरेलू सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में अग्निशमन विभाग की दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया।
विज्ञापन




नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद मुशीर कुरैशी का एक आवास मोहल्ला सराय उम्दा बेगम में मुस्कान गेस्ट हाउस की पीछे है। हालांकि इस आवास में पालिका अध्यक्ष नहीं रहते हैं। आवास में कुछ लोग परिवार समेत किराये पर रहते हैं। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे उनके आवास में अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर आवास में खड़ी छोटू नामक किरायेदार की एक बाइक व घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटों को देखकर मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।



मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने स्वयं आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। सूचना तत्काल दमकल को दी गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। बताया यह भी जाता है कि घटना के दौरान आवास की दूसरी मंजिल पर रह रहे लोग सो रहे थे। इन्हें लोगो ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित बाहर निकाला, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें