फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सफाई कर्मियों ने ईओ-चेयरमैन के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 10 Feb 2024 01:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
नगर पंचायत कार्यालय मकें सफाई कर्मचारियों से वार्ता करते एसडीएम रविंद्र कुमार। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
17 सूत्री मांगों को लेकर नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलित कर्मियों ने अधिशासी अधिकारी एवं चेयरमैन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दोपहर में एसडीएम रवेंद्र कुमार ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों से वार्ता की, लेकिन वार्ता बेनतीजा रही।
विज्ञापन




सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे। कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें कोरोना महामारी का भुगतान नहीं किया गया है। कोरोना काल का भुगतान तत्काल कराने सहित कुल 17 मांगें थीं। एसडीएम ने नगर पंचायत प्रशासन व सफाई कर्मचारियों के मध्य सुलह समझौते का प्रयास किया, लेकिन वार्ता का कोई हल नहीं निकला।



इधर, हड़ताल के कारण कस्बे में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं। लोगों को गंदगी के बीच से होकर निकलना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि आखिर सफाई कर्मचारियों की ऐसी क्या मांग है, जिसे नगर पंचायत पूरी नहीं कर पा रही। अगर जल्द ही हड़ताल खत्म नहीं हुई तो कस्बे के हालात और ज्यादा खराब हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें