फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पानी निकासी को हो रही नाला खोदाई, गिरे मकान व दुकान, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Fri, 18 Oct 2024 10:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

नाले की खोदाई के दौरान गांव छीतूपूर हरीनगर निवासी धर्मेंद्र व जितेंद्र के मकान की दीवार गिर गई, जबकि पड़ोस में रहने वाली प्रेमवती का मकान और दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
गांव हरीनगर छीतूपुर में नाला निर्माण के दौरान गिरा मकान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसायन क्षेत्र के गांव हरीनगर छीतूपुर में गांव के बीच आबादी के पानी की निकासी के लिए नाला खोदाई का कार्य कराया जा रहा है। 18 अक्टूबर को ग्राम पंचायत में जेसीबी से मिट्टी की खोदाई के दौरान एक मकान की दीवार गिर गई तो दूसरा मकान पूरी तरह गिर गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं रही। 

विज्ञापन


ग्राम प्रधान जय देवी नायक ने एसडीएम के निर्देश पर इस नाले की खोदाई का कार्य शुरू कराया है। 18 अक्टूबर को खोदाई के दौरान गांव छीतूपूर हरीनगर निवासी धर्मेंद्र व जितेंद्र पुत्रगण ओमप्रकाश के मकान की दीवार गिर गई, जबकि पड़ोस में रहने वाली प्रेमवती पत्नी छत्रपाल सिंह कश्यप का मकान और दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। 
ग्राम प्रधान पति सुरेंद्र सिंह नायक ने जैसे-तैसे ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। ग्राम प्रधान पति सुरेंद्र सिंह नायक ने बताया कि मकान की दीवार में बारिश का पानी भरने से सीलन आ गई थी, जबकि महिला के मकान की नींव में पानी भर गया था। इस कारण यह भवन गिरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें