स्वतंत्रता दिवस पर कलक्ट्रेट में डीएम अमित कुमार सिंह ने झंडा फहराकर सलामी दी और देश को आजादी हासिल कराने में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महापुरुषों तथा अमर शहीदों को श्रद्धार्पूवक नमन किया। आसमान में शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाए गए और आतिशबाजी भी हुई।
शहर के विभिन्न चौराहों पर अधिकारियों तथा गणमान्य नागरिकों ने राष्ट्रीय तिरंगा फहराया। राष्ट्रीय पर्व पर सरकारी भवनों, सार्वजनिक स्थलों, घरों-दुकानों सहित और व्यापारिक संस्थानों पर रात्रि में रंगबिरंगी विद्युत झालरों, फूलों तथा सजावटी सामग्री से आकर्षक सजावट की गई। डीएम ने लोगों को देश की एकता-अखंडता को कायम रखने के बारे में संकल्प दिलाया। उन्होंनेे वयोवृद्ध वीरेंद्र सिंह को पुष्प भेंटकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
एम हिन्दुस्तान को विविधताओं वाला देश बताते हुए कहा कि विभिन्न धर्म, जाति, वर्ग, बाोली, वेशभूषा आदि के बावजूद हमारा देश एकता-अखंडता की मिसाल है। एडीएम रेखाएस चौहान ओसी कलक्ट्रेट ज्योतसना बंधु ने देश की आजादी को अक्षुण्ण रखने और देशहित के लिए काम करने के लिए शपथ लेने के लिए लोगों का आह्वान किया। सुरेश कुमार अग्रवाल डीआईओ एनआईसी, तेजनारायण सारस्वत, अशोक कपूर, कन्हैया लाल शर्मा, बीके शांता बहन, बीके भावना बहन ने भी विचार रखे।
स पूर्व जिला स्टेडियम से क्रॉस कंट्री रेस में पुरुष वर्ग में रवि कुमार प्रथम को 5100 रुपये, राहुलपाल द्वितीय को 3100 व नगेंद्र सिंह तृतीय को 2100 रुपये का पुरष्कार दिया। महिला वर्ग में अनीता चौधरी प्रथम, निधी चौधरी द्वितीय तथा संध्या धनगर तृतीय को पुरस्कृत किया। बच्चों ने देश भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत आवास वितरण पत्र लाभार्थियों को सौंपे। पीओ डूडा अंजू सिंह, एनआईसी प्रभारी सोमेश अग्रवाल, डीएसओ सुरेंद्र यादव, शीलेंद्र कुमार, प्रताप चौधरी, शीतल प्रसाद शर्मा, केशव सिंह, शशि गौतम, ईडीएम मनोज उपाध्याय, शीतल शर्मा तेजनारायण सारस्वत आदि रहे।