फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: उद्यान विभाग की कर्मी से 1.19 लाख ठगे

Wed, 18 Feb 2026 02:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यान विभाग में लिपिक के पद पर तैनात कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की कान्हा विहार कॉलोनी निवासी नूतन रानी को साइबर ठगों ने अपना शिकार बनाया। ठगों ने उनके मोबाइल पर शादी के कार्ड की एपीके फाइल भेजी, जिसे डाउनलोड करने के बाद उनके खाते से 1.19 लाख रुपये पार हो गए।
विज्ञापन



इसकी जानकारी होने पर उनके होश उड़ गए। उन्होंने आनन फानन पंजाब नेशनल बैंक पहुंचकर इसकी जानकारी दी। वहां से खाते का विवरण निकलवाने पर पता चला कि उनके खाते से दो बार में 49999-49999 रुपये और तीसरी बार में 20 हजार रुपये पार हुए हैं। इस मामले में साइबर अपराध थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। साइबर अपराध थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें