संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
गांव कचौरा के श्रीराम भवन में मंगलवार सनातन हिंदू सेवा संस्थान की एक बैठक हुई। इसमें संस्थान की न्यासी महंत डॉ. पूजा शकुन पांडेय ने कहा कि संस्थान पूरे देश के हिंदू मंदिरों में बोर्ड लगवाकर उसमें गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाएगा।
बैठक में उत्तराखंड सरकार की निंदा करते हुए कहा कि वहां की सरकार धर्म व संविधान के विरुद्ध कार्य कर रही है। काई भी नियम हमारे मंदिर में किसी और धर्म के लोगों को प्रवेश करने की अनुमति नहीं दे सकता। मंदिर हमारी सनातन आस्था का विषय है। सनातन धर्म को मानने वाले ही उसमें प्रवेश करेंगे।
बोर्ड लगाने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ जो मुकदमे लिखे गएं हैं सरकार उन्हें वापस ले। संस्थान जल्द ही युवाओं को शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण देगा। प्रमुख रूप से थे हर्ष गुप्ता, गौरव गुप्ता, विजय यादव, पारस गुप्ता, आशीष गुप्ता, शिवम गुप्ता, सागर गुप्ता, कुणाल गुप्ता, पारस राज गुप्ता, आकाश गुप्ता, विपिन चौहान, राकेश राघव आदि थे।