फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पूजा-अर्चना के बाद हुआ होलिका दहन

विज्ञापन
टीकाराम मंदिर में होलिका दहन के दौरान मौजूद लोग।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को होलिका का विधि विधान से महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। जिले में 2770 स्थानों पर होलिका का पूजन किया गया। दिन में पूजन करने के बाद रात को होलिका जलाई गई। मंगलवार को जगह-जगह होलिका स्थापित की गई। दोपहर बाद विभिन्न चौराहों और गलियों में रखी होलिका का श्रद्धालुओं ने पूजन किया। शुभ मुर्हत में महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद होलिका दहन हुआ।
विज्ञापन

होलिका में जौं भूजने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। जिले में तकरीबन 2770 स्थानों पर होलिका रखी गई थी, जबकि शहर में लगभग 524 होलिका स्थल थे। इन होलिका स्थलों पर दोपहर बाद से मेले जैसा माहौल हो गया। कई जगहों पर होलिका के चारों ओर सजावट भी की गई। होलिका मैया की प्रतिमा भी स्थापित की गई। दोपहर बाद महिलाओं को भीड़ उमड़ पड़ी।
महिलाओं ने गुलाल, दीपक धूप आदि से विधिवत ढ़ंग से पूजन किया। होलिका माता पर सूत लपेटकर परिक्रमा की और घर में सुख-समृद्धि की कामना की। रात में शहर और देहात में होलिका दहन हुआ। सेंटर प्वाइंट पर टीकाराम मंदिर के पुराजी राजू पंडित द्वारा पूजा-अर्चना कर होलिका दहन कराया गया। नौरंगाबाद स्थित बीदास कंपाउंड में होलिका दहन किया गया। वहीं बुधवार को सुबह भी शहर में कई स्थानों पर होलिका दहन हुआ।
विज्ञापन



जौं की बाली और गूलरी बिकीं
छोटी होली पर शहर में जौ की बालियां और गोबर की गूलरी खरीदने के लिए लोगों की लाइन लग गई। सुबह एक जौं की बाली करीब दस रुपये में बिक रही थी, जो शाम होते होते दस रुपये की चार हो गईं। ऐसा ही हाल कुछ गूलरियों को रहा। सुबह बीस रुपये माला में बिकने वाली गूलरी शाम को 10 रुपये माला में बिकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें