फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मुंबई सेंट्रल से कानपुर के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

Sat, 21 Feb 2026 02:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन ने होली के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए 09185/09186 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से 22 फरवरी और 01, 08, 15, 22 एवं 29 मार्च को चलेगी।
विज्ञापन




कानपुर-अनवरगंज से 23 फरवरी और 02, नौ, 16, 23 एवं 30 मार्च तक कुल छह फेरों के लिए इसका संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से सुबह 10.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 08.27 बजे हाथरस सिटी पहुंचेगी।



वापसी में कानपुर अनवरगंज से शाम 18.25 बजे चलकर रात 23.50 बजे हाथरस सिटी पहुंचेगी और अगले दिन रात्रि 22.30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। पूर्वाेत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक इज्जनगर संजीव शर्मा ने बताया कि इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के पांच, शयनयान श्रेणी के आठ, साधारण द्वितीय श्रेणी के दो और जीएसएलआरडी के दो कोचों सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें