संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
निधि समर्पण अभियान की सफलता के लिए हिंदू जागरण मंच के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को निधि समर्पण अभियान के सासनी गेट पर बैठक कर योजना बनाई। बैठक में हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा की राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा यह निर्देश दिया गया है कि हिंदू जागरण मंच के सभी कार्यकर्ताओं को पूरे तन, मन, धन से भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान को सफल बनाना है।
हिंदू जागरण मंच के सभी कार्यकर्ता 15 जनवरी से प्रारंभ हो रहे निधि समर्पण अभियान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की योजना के अनुसार सभी काम छोड़कर पूरी सक्रियता के साथ जुट जाएं। हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा ने 12 जनवरी को नगर में निकाली गई पदयात्रा की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। वीरांगना वाहिनी की नगर अध्यक्ष सुनीता वर्मा ने कहा के वीरांगना वाहिनी की महिलाएं भी निधि समर्पण अभियान में पूरे जोर-शोर के साथ सहभागिता करेंगी।
युवा वाहिनी के जिला महामंत्री शिवम शर्मा ने कहा हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता इस अभियान की सफलता के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे। बैठक में हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य, जिला उपाध्यक्ष रमन बिहारी शर्मा, युवा वाहिनी के जिला महामंत्री शिवम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजू पाथरे, नगर अध्यक्ष रूपेश सिंह, नगर उपाध्यक्ष शिवम सोलंकी, मोहित पाठक, लोकेश अग्रवाल, मनोज वर्मा, लखन पाथरे, मिथुन कुमार, विनय कुमार राघव, शंभू पचौरी, अजीत कुमार, भोलाशंकर, शिवम निषाद आदि थे।