फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण कराने वालों पर कार्रवाई के लिए हिंदू जागरण मंच ने दिया ज्ञापन

विज्ञापन
धर्मांतरण गैंग के खिलाफ कार्रवाई के लिए ज्ञापन देते हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के दो सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद लोगों में गुस्सा नजर आने लगा है। मंगलवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया। इसमें पांच सूत्रीय मांगों में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
हिंदू जागरण मंच ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि जिस तरह एटीएस ने धर्मपरिवर्तन कराने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है इसके लिए वो बधाई का पात्र हैं। यह गोरखधंधा काफी दिन से चल रहा था। मांग की गई कि हिंदुओं से विभिन्न तरीके से धर्म परिवर्तन कराने वाले इस गैंग को कहां से पैसा मिलता है पूरी जानकारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन को संज्ञेय अपराध घोषित किया जाए। धर्म संस्थाओं की अनेक संस्थाओं के कार्यों की जांच की जाए। ज्ञापन देने वालों में मोहित धनगर, कृष्णकुमार, अतुल चौहान, रतन सिंह धनगर, प्रमोद उर्फ वोटी, सचिन तिवारी, सागर ठाकुर, अमित दिवाकर, हर्ष ठाकुर, पुनीत बघेल, अुतल बघेल, पुनीत चौहान, आकाश कुमार, आदित्य कुमार, राहुल बघेल, अंकित बघेल, रितेश कुमार, हर्षित कुमार, कमलांशु दीक्षित, चंद्रेश कुमार, नितेंद्र कुमार, शिवकुमार धनगर, राहुल धनगर, सौरभ ठाकुर, राजन ठाकुर, सतेंद्र धनगर आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें