फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हाईटेंशन लाइन टूटकर गेहूं के खेत में गिरी, दो बीघा फसल जली, बिजली विभाग के खिलाफ रोष

Tue, 14 Apr 2026 10:51 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

शिवराज सिंह ने इस बार 30 बीघा में गेहूं की फसल की थी। खेतों से हाईटेंशन लाइन जा रही है। इसके तार जर्जर हो रहे हैं। इस बारे में पहले भी बिजली विभाग को अवगत कराया चुका है, लेकिन तार ठीक नहीं हुए। तार टूटकर खेत में गिर गया, जिससे फसल ने आग पकड़ ली। 
 
विज्ञापन
गांव अजीतपुर में दो बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जंक्शन के गांव अजीतपुर में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गेहूं के खेत में गिर गया। जिससे दो बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। हादसे के बाद खेत में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाकर शेष फसल को बचाया।

विज्ञापन


अजीतपुर के रहने वाले शिवराज सिंह ने इस बार 30 बीघा में गेहूं की फसल की थी। उन्होंने बताया कि खेतों से हाईटेंशन लाइन जा रही है। इसके तार जर्जर हो रहे हैं। इस बारे में पहले भी बिजली विभाग को अवगत कराया चुका है, लेकिन तार ठीक नहीं हुए। 14 अप्रैल को तार टूटकर खेत में गिर गया, जिससे फसल ने आग पकड़ ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस व दमकल को फोन किया गया। शिवराज के अनुसार दोनों से संपर्क नहीं हो सका। इस पर ग्रामीणों ने ट्रैक्टर व नलकूप की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दो बीघा फसल जलकर राख हो चुकी थी। हादसे से ग्रामीणों में रोष है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें