फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमंत व नीलम को लखनऊ में मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
हेमंत व नीलम को लखनऊ में मिला सम्मान
विज्ञापन

डायट प्रवक्ता नीलम दिनकर को आदर्श पाठ योजना निर्माण प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर किया गया सम्मानित
आईसीटी प्रतियोगिता में अव्वल रहने पर राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त हेमंत कटारा को भी किया गया पुरस्कृत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मॉडल इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल गंगौली के शिक्षक हेमंत कटारा व डायट प्रवक्ता नीलम दिनकर का मंगलवार का लखनऊ में सम्मान हुआ। डायट प्रवक्त को आदर्श पाठ योजना निर्माण प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने और कटारा को आईसीटी प्रतियोगिता में अव्वल आने पर पुरस्कृत किया गया।
मंगलवार को कक्षा शिक्षण को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यहां पर आदर्श पाठ योजना निर्माण प्रतियोगिता में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाली डायट प्रवक्ता नीलम दिनकर को मेडल, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। वहीं मॉडल इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल गंगौली, हाथरस के प्रधानाध्यापक हेमंत कटारा को राज्य शैक्षिक एवं प्रशिक्षण परिषद, एससीईआरटी लखनऊ द्वारा आयोजित द्वितीय राज्य स्तरीय आईसीटी प्रतियोगिता में विजयी होने पर सम्मानित किया गया। कटारा ने आईसीटी में राज्य स्तरीय पुरस्कार जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटारा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4 सितंबर को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया था। एससीईआरटी सभागार में बेसिक शिक्षा निदेशक संजय सिन्हा ने मेडल पहनाकर, संयुक्त निदेशक अजय सिंह व सहायक शिक्षा निदेशक दीपा त्रिपाठी ने प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें