फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Temperature: आसमान से बरसी आग, पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार, जून जैसी तपिश मई में

Sun, 19 May 2024 09:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सुबह आठ बजे से ही धूप ने अपनी गर्मी से लोगों को पसीना पसीना कर दिया। दोपहर 12 बजे पारे की सुई 43 डिग्री पर पहुंच गई। दोपहर तीन बजे अधिकतम  तापमान 45 डिग्री पर पहुंच गया। शाम चार बजे तक भी तापमान की सुई नींचे नहीं आई। शाम के समय भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
घर के बाहर बैठकर बच्चों की हाथ के पंखे से हवा करती वृद्धा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मई माह के महज 19 दिन गुजरे हैं, लेकिन आसमान से जून जैसी तपिश हो रही है। लगातार बढ़ रहे पारे में अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम भी बढ़ रहा है। लोगों को दिन में ही नहीं बल्कि रात में भी गर्मी सता रही है। 19 मई को अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार चला गया। वहीं न्यूनतम तापमान की सुई भी 29 डिग्री से ऊपर रही।

विज्ञापन


19 मई को सुबह आठ बजे से ही धूप ने अपनी गर्मी से लोगों को पसीना पसीना कर दिया। दोपहर 12 बजे पारे की सुई 43 डिग्री पर पहुंच गई। दोपहर तीन बजे अधिकतम  तापमान 45 डिग्री पर पहुंच गया। शाम चार बजे तक भी तापमान की सुई नींचे नहीं आई। शाम के समय भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। हालात ये हैं कि कूलर पंखे भी गर्म हवा दे रहे हैं। दिन के समय तो एसी भी फेल हो रहे हैं। कुल मिलाकर त्वचा को झुलसाने वाली इस गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। 

वहीं मौसम विभाग की ओर से अभी कुछ और दिन इस गर्मी के जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। 20 मई को अधिकतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा होने का पूर्वानुमान हैं, वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर न जाने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें