फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नपं मेंडू अध्यक्ष के खिलाफ निर्वाचन याचिका पर हुई सुनवाई

Fri, 21 Jul 2023 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीजे प्रथम महेंद्र श्रीवास्तव के न्यायालय में निर्वाचित नगर पंचायत मेंडू अध्यक्ष सचेंद्र कुशवाहा के निर्वाचन के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई हुई। याचिका में मीनू गुप्ता ने मतगणना में हेराफेरी करने, मृत और जेल में बंद व्यक्तियों के वोट डलवाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में न्यायालय में 20 जुलाई को सुनवाई हुई। रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से अधिवक्ता उपस्थित हुए। न्यायालय ने इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि 24 जुलाई नियत की है।
विज्ञापन






उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत अध्यक्ष मेंडू के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी मीनू गुप्ता ने जनपद न्यायालय के न्यायालय में निर्वाचन याचिका दाखिल की थी। याचिका में आरोप है कि स्थानीय प्रशासन उन्हें अध्यक्ष पद के निर्वाचन में भाग लेने से हतोत्साहित कर रहा था। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में निर्वाचन में भाग लेने के लिए किए गए उनके आवेदन को वापस कराने का दबाव बना रहा था।



उनके प्रचार-प्रसार में भी बाधा पहुंचा रहा था, फिर भी उन्होंने निर्भय होकर निर्वाचन में भाग लिया। याचिका में उन्होंने निर्वाचन नामावली का भौतिक सत्यापन कराकर पुनः मतगणना कराए जाने की मांग की है। मीनू गुप्ता के अधिवक्ता यज्ञदत्त गौतम व अजय कुलश्रेष्ठ ने बताया कि न्यायालय ने इस मामले में सुनवाई की अगली तिथि 24 जुलाई नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें