सात वर्ष की बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक के विरुद्ध 16 मार्च को मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपी अमन खां को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
हाथरस की विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) चित्रा शर्मा के न्यायालय में बिसावर क्षेत्र में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में 19 अप्रैल को सुनवाई होनी थी, लेकिन बचाव पक्ष के अधिवक्ता का स्थगन प्रार्थना पत्र आ जाने की वजह से सुनवाई नहीं हो पाई। अब अगली सुनवाई 21 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
थाना सादाबाद में सात वर्ष की बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक के विरुद्ध 16 मार्च को मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपी अमन खां को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पीड़िता की हालत गंभीर होने की वजह से उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।
दरिंदगी की इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश था। घटना के विरोध में कस्बा बिसावर, कुरसंडा और मई के बाजार भी बंद रहे थे।पुलिस ने प्रकरण को अलग-अलग समुदाय से संबंधित होने के कारण अति संवेदनशील माना। इस मामले में न्यायालय में पीड़िता की गवाही पूरी हो चुकी है। पत्रावली शेष साक्ष्य के लिए नियत है।